संपत्ति बंटवारे में मारपीट, सात घायल
सुरियावां थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव में सोमवार को संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। लालजी सरोज एवं सभापति सरोज के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
जासं, सुरियावां (भदोही) : सुरियावां थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव में सोमवार को संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। लालजी सरोज एवं सभापति सरोज के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले लाठी-डंडा से एक पक्ष के लालजी सरोज, सुमित्रा देवी, महेश सरोज तथा दूसरे पक्ष के सभापति सरोज, दुर्गा देवी, मीना देवी, राजेश सरोज घायल हो गए। सुमित्रा व दुर्गा देवी को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस से घायलों को सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।