आशा बहुएं स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी
आशा बहुँऐ ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कडी है उक्त बाते सीतमढी मे आयोजित जिला स्तरीय आशा बहुँ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुऐ मुख्य चिकित्साधिकारी डा सतीश सिह ने. कही आगे कहाँ की आशा बहुँऐ केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण जन तक बहुत कुशलता से पहुचाने का र्काय कर रही है कार्यक्रम मे मौजूद आशा बहूँओ को ईमानदारी से दाईत्व निर्वहन करने की प्रतिज्ञा भी
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही) : स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में तैनात आशा बहुएं ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हें अपने दायित्व के प्रति सजग रहना होता। सीतामढ़ी में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय आशा बहू सम्मेलन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने यह बातें कहीं। आशाओं को कार्य व दायित्व के बारे में जानकारी दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश सिह ने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने में आशा बहुएं बहुत ही कुशलता से कार्य कर रही हैं। बस उन्हें जरा सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने आशा बहुओं को ईमानदारी से दायित्व निर्वहन करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डीघ डा. गुलाब यादव ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे आयुष्मान योजना पर प्रकाश डाला। आशा बहुओं ने भी अपने विचार रखे व कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर डा. अभय कुमार, शिव ¨सह, लालजी, अरूण कुमार सहित आशा बहुएं व स्वास्थ्य कर्मी थे।