बिरहा मुकाबला में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
स्थानीय बाजार में आयोजित बिरहा मुकाबला में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। शुक्रवार की रात आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ के श्याम देव प्रजापति व चकिया चंदौली की नीतू चंचल के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी औराई ज्ञान प्रकाश व क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वय ने कलाकारों को अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। पूरी रात चली प्रतियोगिता में कलाकारों ने बिरहा गीतों से मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।
जासं, महाराजगंज (भदोही) : बाजार में आयोजित बिरहा मुकाबला में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। शुक्रवार की रात आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ के श्याम देव प्रजापति व चकिया चंदौली की नीतू चंचल के बीच मुकाबला हुआ। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी औराई ज्ञान प्रकाश व क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि द्वय ने कलाकारों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। पूरी रात चली प्रतियोगिता में कलाकारों ने बिरहा गीतों से मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में श्याम देव ने वीर रस का गीत प्रस्तुत कर बिरहा बादशाह का पुरस्कार हासिल किया। आयोजन सपा नेता स्व. रामजीत यादव की पुण्यतिथि पर हर वर्ष आयोजित किया जाता है। आयोजक अमरनाथ यादव, राघव राम पाल, विद्या शंकर पांडेय, शरद चंद सोनी व रविद्र प्रसाद मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।