अंगुली पर लगा निशान कराता था सुखद अहसास
वर्ष 1967 के आम चुनाव के दौरान भदोही-मीरजापुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव के लिए पहली बार मतदान करने का अवसर मिला था। काफी दिन गुजर गए उस दौर की बहुत सी बातें अब याद नहीं रहीं लेकिन पहली बार मतदान करने का सुखद अनुभव आज भी दिलो दिमाग में ताजा है। मतदान को लेकर मन में उत्सुकता के साथ साथ उत्साह भी था।
जासं, भदोही: वर्ष 1967 के आम चुनाव के दौरान भदोही-मीरजापुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव के लिए पहली बार मतदान करने का अवसर मिला था। काफी दिन गुजर गए उस दौर की बहुत सी बातें अब याद नहीं रहीं लेकिन पहली बार मतदान करने का सुखद अनुभव आज भी दिलो दिमाग में ताजा है।
मतदान को लेकर मन में उत्सुकता के साथ उत्साह भी था। मतदान उतना ही महत्वपूर्ण व प्रासंगिक था लेकिन मतदान के प्रति लोगों में अधिक उत्साह नहीं देखा जाता था। वोट देने के लिए लोगों को घर घर जाकर बुलाया जाता था। वाहनों के माध्यम से भी केंद्रों पर ले जाया जाता था। हालांकि प्रथम अनुभव होने के कारण वोट देने के लिए मन उत्साहित था। व्यस्तता के बावजूद मतदान के लिए सुबह ही तैयार होकर पास के विद्यालय स्थित केंद्र पर पहुंच गया था।
18-रामचंद्र यादव वरिष्ठ कालीन निर्यातक