Move to Jagran APP

अवैध कालोनाइजरों पर कसेगा शिकंजा

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : जिले में बेधड़क एवं मनमानी तरीके तैयार किए जा रहे अवैध कालोनियों क

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:49 PM (IST)
अवैध कालोनाइजरों पर कसेगा शिकंजा
अवैध कालोनाइजरों पर कसेगा शिकंजा

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : जिले में बेधड़क एवं मनमानी तरीके तैयार किए जा रहे अवैध कालोनियों के खिलाफ प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी में है। उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर द्वारा पूर्व में जारी दस अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से नोटिस जारी कराई जाएगी। इसके पश्चात अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि विनियमित क्षेत्र सीमा के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्ला¨टग कर निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए किसी भी तरह से अनुमति नहीं ली गई। साथ ही शासन के दिए गए गाइडलाइन के अनुसार कालोनी नहीं तैयार की जा रही है।

prime article banner

भू स्वामियों द्वारा अवैध प्ला¨टग करने वाले व्यक्तियों से एग्रीमेंट कर प्ला¨टग की जाती है। कुछ स्थानों पर पिच सड़क भी बनाई जा रही है जो पूर्ण रूप गलत एवं अवैध है। नियमानुसार किसी भी स्थान पर कालोनियों के निर्माण में मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, नाली, बिजली, पानी, पार्क, पार्किंग आदि की व्यवस्था होनी चाहिए जो नहीं किया जा रहा है। तत्कालीन उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने दस अवैध कालोनाइजरों को नोटिस जारी किया था। इसमें से एक कालोनाइजर द्वारा जवाब दिया गया जबकि अन्य लोगों द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उप जिलाधिकारी अमृता ¨सह ने भी अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से नोटिस जारी करने की तैयार की जा रही है। इसके पश्चात अर्थदंड अधिरोपित करते हुए वसूली की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक कालोनाइजर द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर भी मिट्टी गिराकर प्ला¨टग की जा रही है। उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को पत्र लिखकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.