भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार लेखपाल निलंबित
उप जिलाधिकारी यमुनाधर चौहान ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लेखपाल चंद्रभान ¨सह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : उप जिलाधिकारी यमुनाधर चौहान ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए लेखपाल चंद्रभान ¨सह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम ने क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में तैनात आरोपित लेखपाल को गत दिनों 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
भदोही तहसील क्षेत्र के सहोदरपुर कुसौड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार यादव आबादी दर्ज कराने के लिए दो साल से तहसील का चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रभान ¨सह उससे 50 हजार रुपये घूस मांग रहा था। काफी परेशान होने के बाद भी काम न होने पर अवधेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन वाराणसी शाखा में दर्ज कराई। एंटी करप्शन टीम ने सुरियावां स्थित एक प्रतिष्ठान से क्षेत्रीय लेखपाल को रंगेहाथ दबोच लिया था। रंगेहाथ गिरफ्तारी के बाद राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया तो तहसील प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लगने शुरू हो गए थे। आरोप लगने लगा था कि लेखपाल बगैर सुविधा शुल्क लिए काश्तकारों का काम नहीं करते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी भदोही ने आरोपित लेखपाल को निलंबित कर दिया है। अन्य लेखपालों को भी हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।