Move to Jagran APP

पांच पोलिग बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश दर्शना सिंह ने कहा कि जनपद के पांच पोलिग बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी की ओर से सांसद विधायक जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी कोई न कोई अवश्य रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 08:00 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:26 AM (IST)
पांच पोलिग बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र
पांच पोलिग बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश दर्शना सिंह ने कहा कि जनपद के पांच पोलिग बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी की ओर से सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी कोई न कोई अवश्य रहेगा। इस सदस्यता अभियान में सबसे कमजोर पोलिग बूथ पर सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोकसभा में मिले मतों की संख्या के अनुसार पोलिग बूथ को ए,बी और सी श्रेणी में बांटा गया है। ए श्रेणी बूथ, जिस पर भाजपा ने विजय प्राप्त की बी श्रेणी को जिस पर विपक्षी के बराबर वोट मिले। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्यों को दो-दो पौधरोपित करने का आह्वान किया। कार्यलय परिसर में 20 पौध रोपित किए गए महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता सिंह, जिलाध्यक्ष संगीता सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, प्रभात श्रीवास्तव, रेनू पांडेय, सपना दुबे, सुषमा मालवीय, मनीषा आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.