भदोही में आलू की सब्जी बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा, पुलिस के मामला दर्ज करते ही आरोपी पति घर छोड़कर फरार
भदोही के डोमनपुर गांव में आलू की सब्जी बनाने से नाराज पति ने पत्नी को डंडे और ईंट से पीटा, ...और पढ़ें

आलू की सब्जी बनी विवाद की जड़, भदोही में पति ने पत्नी को पीटा, पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ फरार।
HighLights
आलू की सब्जी बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा।
पत्नी बेहोश हुई, मायके वालों को सूचना दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, पति फरार।
जागरण संवाददाता, भदोही। डोमनपुर गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घर में आलू की सब्जी बनाने से नाराज पति ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी प्रीति की डंडा से पीटा व ईंट-पत्थर चला दिए। इससे वह बेहोश हो गई। उसे होश आया तो उसने मायके में सूचना दी और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही ओमप्रकाश घर से फरार चल रहा है।
प्रीति ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम उसने आलू की सब्जी बनाई थी। उसने पति ने उससे खाना मांगा तो उसने रोटी सब्जी परोस दी। पति आलू की सब्जी देखते ही नाराज हो गया। उससे पूछा की आलू की सब्जी क्यों बनाई हो। उसने बताया कि जो घर में था, उसे ही बनाया है।
जवाब सुनकर ओमप्रकाश गुस्से से आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा। उसे पास में रखा एक डंडा उठाकर उसकी पीठ पर दे मारा। उसके शोर मचाने पर पति ने पास रखे ईंट के टुकड़े से उसके सिर पर कई वार किए जिससे वह बेहोश हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही ले गए। वहां उपचार के बाद उसे होश आया।
