50,009 वाहनों का किया गया चालान
जासं ज्ञानपुर (भदोही) यातायात विभाग की ओर से जनवरी से अब तक नियमों का उल्लंघन करने पर
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 09:18 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : यातायात विभाग की ओर से जनवरी से अब तक नियमों का उल्लंघन करने पर 50,009 वाहनों का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि 70,42,400 रुपये की आनलाइन वसूली की गई। बताया कि बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर अभियान चलता रहता है। पहले से अब बेहतर स्थिति है। लोगों को जागरूक होने के कारण अधिसंख्य लोग सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें