दो शेल्टर होम से 40 लोगों को भेजा घर
दो शेल्टर होम से जनपद के 40 लोगों को भेजा घर
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 06:01 AM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : कोरोना संक्रमण की वजह से बाहर रहने वाले मजदूरों के सामने संकट आ गया था। जनपद सीमा पर पहुंचने के बाद प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों को रोककर बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम में क्वारंटाइन किया गया। रामदेव पीजी कालेज जंगीगंज से 27 व पार्वती पब्लिक स्कूल सिंहपुर में क्वारंटाइन पर रखे गए 13 लोग जनपद के निवासी हैं। दोनों शेल्टर होम के जनपद के इन 40 लोगों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र व 35 किग्रा खाद्यान्न देकर घर पहुंचाया गया। सभी को घर पर 21 दिन होम क्वारंटाइन रहने व किसी के संपर्क में न आने की हिदायत दी गई है। अन्य जनपदों के लोगों को 14 दिन का क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद ही घर जाने की सहूलियत मिल सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें