अभियान में 11,236 को लगा कोरोना टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे अभियान में रविवार को 11236 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के लिए 11850 का लक्ष्य निर्धारित था। वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों व गांवों में शिविर लगाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे अभियान में रविवार को 11,236 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के लिए 11,850 का लक्ष्य निर्धारित था। वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों व गांवों में शिविर लगाई गई। टीकाकरण की निगरानी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक व अन्य अधिकारी केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। अभियान के तहत अब तक प्रथम व द्वितीय खुराक के साथ बूस्टर डोज मिलाकर 19,16,878 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा किशोरों का भी टीकाकरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें