युवाओं को संगठित कर संगठन को देंगे मजबूती : शिवांशु
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा के रविवार को यहां पहुंचने पर कार्यक्रम हुआ
बस्ती: भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा के रविवार को यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
दोपहर बाद 12.30 बजे वह जुलूस के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन से अस्पताल चौराहा,रोडवेज,गांधीनगर होते हुए भाजपा कार्यालय गए। यहां आयोजित स्वागत समारोह में शिवांशु मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उनको जिम्मेदारी दी है,वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा भाजपा युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य देश की राजनीति में अधिक से अधिक युवाओं को संगठित करना है। इस पर चलते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई में वह सदैव तत्पर रहेंगे।
इससे पहले सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग मिशन 2019 की तैयारी में अभी से जुट जाएं।भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
इस दौरान विधायक दयाराम चौधरी, चंद्रप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्रा गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रेरक मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, सतेन्द्र शुक्ला जिप्पी, अभिनव उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय, विनय यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया।
इस मौके पर राजेंद्र नाथ तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, दिवाकर मिश्रा, आशीष शुक्ला,ममता पाण्डेय,मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा, संजय द्विवेदी, हिमांशु पाल गोलू, नीरज पाण्डेय, मगन शुक्ला, अलोक पाण्डेय, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सरोज मिश्रा, केके ¨सह, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, विद्या मणि ¨सह, वरुण पाण्डेय, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय, रमेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, ओंकार चौधरी, अजीत ¨सह, पंकज दुबे, योगेश ¨सह, आकाश कसौधन, रवि चन्द्र पाण्डेय,मनीष चतुर्वेदी, दिनेश ¨सह, अमन शुक्ला, विकास शर्मा, संजय चौरसिया मौजूद रहे।