कार्यकर्ता सतत क्रियाशील व प्रयत्नशील रहें
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक अज
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय ¨सह ने कहा कि हमारी सरकार हर हाथ को काम हर खेत को पानी पहुंचाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है। भाजपा अपने स्थापना काल से ही यह प्रयास कर रही है कि संपर्क, संवाद और समन्वय के द्वारा कार्यकर्ता सतत क्रियाशील रहकर लगातार प्रयत्नशील रहें। पार्टी के पूर्व महामंत्री राजेश द्विवेदी ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय राजनीति के अजात शत्रु अटलबिहारी बाजपेयी ,लालकृष्ण आडवाणी, राजमाता विजयाराजे ¨सधिया की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। अतुल तिवारी, के.के.¨सह, विमलेन्द्र ¨सह,महामंत्री शक्ति पाठक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर ध्रुवनारायण ¨सह, सभासद नन्द किशोर यादव, श्रवण यादव, ने भी विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष प्रदीप ¨सह,रामजियावन पटेल,झिनकान सोनकर, रामबक्स ¨सह, सूर्यबली ¨सह,अर¨वद तिवारी मौजूद रहे।