नेटवर्क की समस्या से बाधित हो रहा कार्य
नेटवर्क समस्या के चलते पंजाब नैशनल बैंक भिरिया ऋतुराज में काम-काज अक्सर बाधित हो जा रहा है। गुरुवार को इसी समस्या के चलते बैंक व विद्युत उप केंद्र भानपुर से उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 10:33 PM (IST)
बस्ती: नेटवर्क समस्या के चलते पंजाब नैशनल बैंक भिरिया ऋतुराज में काम-काज अक्सर बाधित हो जा रहा है। गुरुवार को इसी समस्या के चलते बैंक व विद्युत उप केंद्र भानपुर से उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। नेटवर्क की गड़बड़ी के चलते पीएनबी भिरिया में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लेन-देन नहीं हो सका। विद्युत उपकेंद्र पर बिल नहीं जमा हो सके। दोनों जगह उपभोक्ताओं को अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। नेटवर्क की समस्या का समाधान न होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें