Move to Jagran APP

नेतृत्व क्षमता विकास के लिए महिलाओं को किया प्रशिक्षित

कार्यशाला में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को टिप्स भी दिए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM (IST)
नेतृत्व क्षमता विकास के लिए महिलाओं को किया प्रशिक्षित
नेतृत्व क्षमता विकास के लिए महिलाओं को किया प्रशिक्षित

बस्ती : रुधौली विकास क्षेत्र के तिगोड़िया गांव में अल्पसंख्यक महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक संस्था द्वारा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधान कमरुन्निशा ने कहा कि इस आयोजन से महिलाओं में जागरुकता आएगी। आज के दौर में महिलाओं को स्वावलंबी और जागरूक बनना आवश्यक है। विजय प्रताप ¨सह और अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि शिक्षा के जरिए हम सभी बुराइयों, कुरीतियों और गरीबी से लड़ सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को टिप्स भी दिए गए। अंजनी ¨सह, रिजवाना, इस्माइल,सबीना खातून,नूरबानो, अफरोज बेगम,जैतुन्निशा मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.