महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बस्ती : इनरव्हील क्लब आफ बस्ती मिडटाउन की मंडल अध्यक्ष शालिनी तलवार बुधवार को बस्ती पहुंची। जिला इकाई द्वारा मड़वानगर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद तलवार संगठन पदाधिकारियों के साथ कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ पहुंचीं। क्लब द्वारा गोद लिए गए गांव पिपराचंद्रपति और अमौली में उनकी टीम पहुंची। यहां महिलाओं को विभिन्न विषयों में पर जागरूक किया गया। स्वच्छ रहने के तौर तरीके बताए गए। महिलाओं में नेपकिन का वितरण कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। तलवार ने एक जरूरतमंद महिला को सिलाई प्रशिक्षण के लिए 6 महीने की फीस 1800 रुपये नकद दिया। इसके बाद कस्तूरबा स्कूल में पहुंचकर उन्होंने लैपटाप दिया। यहां बालिकाओं ने दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए नाटक का मंचन किया। शहर के होटल में उन्होंने क्लब पदाधिकारियों की बैठक भी की। कहा कि क्लब महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान हैंडबाल की नेशनल खिलाड़ी हिना खान, जीजीआइसी की सफाई कर्मी ऊषा देवी, नर्सिंग के क्षेत्र में शशि चौधरी एवं शिक्षा के क्षेत्र में ललिता को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा प्रकाशित न्यूज लेटर का विमोचन किया। संचालन अनीता अग्रवाल एवं पारूल ने किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राम विनय पांडेय, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अजीत प्रताप ¨सह, चंदा मातनहेलिया, कमल गाडिया, सरिता रूंगटा, कुसुम अग्रवाल, सुजाता गिरोत्रा, चंदा डिडवानिया मौजूद रहे।