Move to Jagran APP

बर्बाद हो रही फसल, कब पूरे होंगे पशु आश्रय स्थल

बेसहारा पशु फसल तबाह कर रहे हैं। पशु आश्रय स्थल कब तक पूरे होंगे। यह सवाल गुरुवार को उन किसानों ने जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न पहर में पूछे जो फसल की बर्बादी से परेशान हैं। लोगों के सवालों का उत्तर दिया मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डा. अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:42 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:42 PM (IST)
बर्बाद हो रही फसल, कब पूरे होंगे पशु आश्रय स्थल
बर्बाद हो रही फसल, कब पूरे होंगे पशु आश्रय स्थल

बस्ती: बेसहारा पशु फसल तबाह कर रहे हैं। पशु आश्रय स्थल कब तक पूरे होंगे। यह सवाल गुरुवार को उन किसानों ने जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न पहर में पूछे जो फसल की बर्बादी से परेशान हैं। लोगों के सवालों का उत्तर दिया मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डा. अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने।

loksabha election banner

कप्तानगंज के पेंदा लंगड़ी गांव निवासी अर¨वद कुमार त्रिपाठी, बखरिया रुधौली से समीर, मुड़ियार से अंकित कुमार, धरौला से ¨रंकू यादव ने पशु आश्रय स्थल निर्माण की जानकारी मांगी तो सीवीओ ने बताया कि जनपद में 152 पशु आश्रय स्थल बनने हैं। 28 का निर्माण 12 फरवरी तक होना था। अधिकांश बन गए हैं, शीघ्र ही यहां पशु रखे जाएंगे। 70 आश्रय स्थलों का निर्माण 20 फरवरी तक पूरा होगा। शेष उसके बाद बनेंगे। इन आश्रय स्थलों में गोवंशीय पशु ही रखे जाएंगे। माह के अंत तक बेसहारा पशुओं के आतंक से किसानों को निजात मिल जाएगी। छपिया रघुवंश के ग्राम प्रधान, कुदरहा के मेहनौना से नवनीत पाल ने निकट में पशु अस्पताल न होने की बात कही। सीवीओ ने क्षेत्रीय विधायक से प्रस्ताव बनवाकर दिलाने को कहा। कुदरहा के उमरिया से अंबिका यादव, कुदरहा से नंदलाल तिवारी ने पशु अस्पताल भवन जर्जर होने तथा चिकित्सक के न मिलने की बात कही। सीवीओ ने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। चिकित्सक को अस्पताल पर मौजूद रहने के लिए वह निर्देशित करेंगे। मंगुरहा रुधौली से कमल कुमार ने पशु का दूध बहुत कम आने की बात कही तो सीवीओ ने पशु अस्पताल जाने की सलाह दी। कड़सरी मिश्र से शंभूनाथ व धनंजय पाल ने सिर्फ बछिया पैदा करने वाले सीमन के संबंध में पूछा तो सीवीओ ने बताया कि ऐसा संभव है, शीघ्र ही बस्ती में यह सुविधा शुरू होगी। रुधौली से अली हुसेन व राम कुमार ने भी सवाल किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.