शार्ट शर्किट से 15 बीघा गेहूं की फसल जली
छावनी थाना क्षेत्र के गुण्डाकुंवर गांव में शुक्रवार को दिन में तीन बजे गेंहू की फसल में शार्टसर्किट की वजह से आग लग गई। जिससे 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई। अवधेश सिंह का 10 बीघा तथा परमहंस राजहंस प्रहलाद राजिदर पुत्रगण दयानाथ की 5 बीघा फसल तबाह हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 10:58 PM (IST)
बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र के गुण्डाकुंवर गांव में शुक्रवार को दिन में तीन बजे गेंहू की फसल में शार्टसर्किट की वजह से आग लग गई। जिससे 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई। अवधेश सिंह का 10 बीघा तथा परमहंस, राजहंस, प्रहलाद, राजिदर पुत्रगण दयानाथ की 5 बीघा फसल तबाह हो गई। इसी आग से सड़क के किनारे दुर्योधन सिंह की परचून की दुकान में भी काफी नुकसान हुआ। घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचे अग्निशमन वाहन को ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वापस कर दिया। छावनी पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें