बाबा खाटू श्याम का दर्शन कर स्केटिंग से घर लौटा बस्ती का लाल, सकुशल वापसी पर छलके मां के आंसू
कप्तानगंज निवासी विनीत ने 22 दिनों तक स्केटिंग करते हुए मेहंदीपुर बालाजी, वृंदावन, खाटू श्याम और सालासर बालाजी जैसे धार्मिक ...और पढ़ें
-1792942316705_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
विनीत ने 22 दिन स्केटिंग कर धार्मिक यात्रा पूरी की।
खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी सहित कई धामों के दर्शन किए।
कप्तानगंज लौटने पर डीजे और ढोल-बाजे से भव्य स्वागत हुआ।
संवाद सूत्र, बस्ती। बाबा खाटू श्याम के प्रति अटूट आस्था और विश्वास लेकर 22 दिनों तक स्केटिंग करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले कप्तानगंज निवासी विनीत रविवार की देर शाम घर लौट आए। उनकी वापसी पर युवाओं ने डीजे और ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया। बेटे को सकुशल देखकर मां सुभावती देवी की आंखें खुशी से भर आईं।
विनीत ने अपनी यात्रा के दौरान मेहंदीपुर बालाजी, वृंदावन, खाटू श्याम और सालासर बालाजी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। स्केटिंग करते हुए पूरी की गई उनकी यह यात्रा आस्था, साहस और धैर्य का अनूठा उदाहरण रही। 22 दिनों के सफर में उन्हें रास्ते में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
विनीत के अनुसार, मुश्किल परिस्थितियों में बाबा खाटू श्याम का स्मरण उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा। विनीत के कप्तानगंज पहुंचते ही बंटी, दीपांशु, एसपी बाबू, रोहित, अरुण, मनीष और दिनेश सहित सैकड़ों युवा स्वागत के लिए पहुंच गए। युवाओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और डीजे की धुन पर ढोल-बाजे के साथ जश्न मनाया। इसके बाद विनित को कंधों पर उठाकर उनका अभिनंदन किया।
बेटे की वापसी पर भावुक हुईं मां
सुभावती देवी और बहन सुषमा ने स्वागत किया। मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को बाबा खाटू श्याम के भरोसे यात्रा पर भेजा था। उन्हें विश्वास था कि बाबा उसकी रक्षा करेंगे। 22 दिनों बाद बेटे को सकुशल देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बाबा श्याम के प्रति आभार जताया।
