Move to Jagran APP

अभियान चलाकर 44556 को लगाया गया टीका

रविवार अवकाश के दिन भी बड़े पैमाने पर चलाया गया अभियान बुजुर्गों को बूस्टर डोज किशोरों को पहली डोज देने पर है जोर

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:44 PM (IST)
अभियान चलाकर 44556 को लगाया गया टीका
अभियान चलाकर 44556 को लगाया गया टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। रविवार को 390 बूथों पर अभियान चलाकर 44 हजार 556 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अवकाश के दिन भी बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर टीकाकरण से छूटे लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

loksabha election banner

अभियान में 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्करों को बूस्टर डोज दी गई। किशोर-किशोरियों को पहली डोज पर जोर है। जिला व महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। 1436 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। अभियान में 2715 किशोरों को भी वैक्सीन दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 90 लोगों को कोविशील्ड और 120 लोगों को कोवैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, पलक श्रीवास्तव, पूनम यादव आदि ने वैक्सीनेशन किया। महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. पीके श्रीवास्तव ने बूस्टर डोज लगवाते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिला अस्पताल में 40 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी, पवन आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। अब तक जिले में 27 लाख 18 हजार 399 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको बूस्टर डोज दी गई है वह भी शामिल हैं। एसीएमओ ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.