यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: बस्ती में दौड़ती आई महिला, सरयू में लगाई छलांग; तलाश जारी
बस्ती के दुबौलिया में पेठिया लश्करी गांव के पास एक महिला सरयू नदी में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ...और पढ़ें

HighLights
- बस्ती में सरयू नदी में महिला ने लगाई छलांग
- तलाशी अभियान जारी
जासं, दुबौलिया, बस्ती। पेठिया लश्करी गांव के दक्षिण सरयू नदी में एक महिला तटबंध की तरफ से आई और धारा में कूद गई। मौके पर मौजूद लोग पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन किया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका।
नीले रंग की साड़ी पहने हुए एक महिला तटबंध से आकर सरयू नदी में कूद गई। सामने बैठे एक अधेड़ में अपनी लाठी पकड़ाने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ नहीं सकी। नदी की धारा में तेज बहाव के चलते बह गई। मौके पर मौजूद नाविकों ने भी प्रयास किया। लेकिन पता नहीं लग सका।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की दोपहर पेठिया लश्करी गांव के सामने एक महिला साडी पहने हुई थी और अचानक सरयू में कूद गई। नदी में तलाश कराई जा रही है।
