Move to Jagran APP

50 महिलाओं को दिया गया टूल किट, रोजगार से जुड़ेंगी

50 महिला हस्तशिल्पयों के चहुमुखी विकास के लिए वस्त्र मंत्रालय द्वारा संचालित आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत मेसर्स पूर्वांचल हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने गौरीदत्त धर्मशाला गांधीनगर बस्ती में उन्नत औजार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 11:27 PM (IST)
50 महिलाओं को दिया गया टूल किट, रोजगार से जुड़ेंगी
50 महिलाओं को दिया गया टूल किट, रोजगार से जुड़ेंगी

बस्ती : वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं मेसर्स पूर्वांचल हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से मंगलवार को 50 महिलाओं को टूल किट वितरण किया गया। इन महिलाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

prime article banner

50 महिला हस्तशिल्पयों के चहुमुखी विकास के लिए वस्त्र मंत्रालय द्वारा संचालित आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत मेसर्स पूर्वांचल हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने गौरीदत्त धर्मशाला गांधीनगर बस्ती में उन्नत औजार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र उदय प्रकाश पासवान ने जानकारियां दी। हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने हस्तशिल्पियों को प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े तथ्यों एवं उसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी एवं नए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कारीगरों के लिए के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वोकल फार लोकल एवं उपस्थित महिला हस्तशिल्पियों को पहली पंक्ति में आकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

एडीएम ने हस्तशिल्पियों को बढ़ चढ़ कर राज्य व केंद्र सरकार की योजना का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने हस्तशिल्पियों को प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए विशेष प्रोत्साहित किया। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र ने राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उसमें उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी देवी प्रसाद त्रिपाठी ने अपने अनुभवों से सभी शिल्पियों को प्रेरित किया तथा आगे बढ़ने का आह्वान किया। पूर्वांचल हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद व्यक्त किया हस्तशिल्पियों से संवाद भी स्थापित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.