आस्था के नाम पर नदी का किया यह हाल
नदियों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक के बाद भी कुआनो नदी के अमहट घाट पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। प्रशासन की ओर से नदी के किनारे ही बैरीकेडिग और जाली लगाकर प्रतिमा का विसर्जन की व्यवस्था बनाई गई थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:02 AM (IST)
बस्ती: नदियों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक के बाद भी कुआनो नदी के अमहट घाट पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। प्रशासन की ओर से नदी के किनारे ही बैरीकेडिग और जाली लगाकर प्रतिमा का विसर्जन की व्यवस्था बनाई गई थी। ऐसे में अधिकांश प्रतिमाएं रविवार की रात से लेकर सोमवार को दिन तक नदी के किनारे ही विसर्जित कर दी गई। इतना ही नहीं भारी मात्रा में पूजन सामाग्री, कलश आदि भी नदी के घाट पर विसर्जित किया गया। नदी किनारे विसर्जित की गई प्रतिमाएं पानी की धारा में न पहुंच पाने के कारण नदी तट पर ही आधी अधूरी डूबी पड़ी है। वहीं नदी के बाहर कूड़ा करकट फैला रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें