मेधावियों ने लहराया परचम
प्रबंधक जेपी तिवारी ने प्रसन्नता जताई है।
बस्ती : सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम आने के बाद मेधावियों के हाथ हवा में लहरा उठे। उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर्रैया के लिटिल फ्लावर स्कूल में कृष्ण कुमार 95.5, आयुशी द्विवेदी 95.1, शिवम जायसवाल 95.1, आदित्या सिंह 94.8, वैष्णों प्रताप सिंह 94.8, सौम्या मिश्रा 94.5, सारिया सिंह 94.5, श्रुति गुप्ता 93.8, प्रज्ञा सिंह 93.6, अतुल आनंद 93.5, दीपक सिंह 93.3 को फीसद अंक मिला। रिपब्लिक स्कूल कप्तानगंज में सुधा ने 90.4 फीसद अंक हासिल किया। चंद्र प्रभा मेमोरियल एकेडमी पचवस में हर्षवर्धन सिंह 97.2, अखिलेंद्र प्रताप सिंह 96.4, दीपेंद्र वर्मा 96.2, इशांत सिंह 95.8, गौरव सिंह 94.6, राहुल जायसवाल 93.6, अंशिका सिंह 93, भावेश सिंह 92.4, प्रिया मौर्या 92, प्रिस वर्मा 91.5, प्रतिमा ने 91.2 फीसद अंक प्राप्त किया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बभनान के होनहारों ने भी परचम लहराया। न्यू सेंट्रल एकेडमी की छात्रा शालिनी 91, अनूप व विशाल ने 92 फीसद अंक हासिल किए। प्रबंधक डीएन शुक्ला ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रदीप यादव ने 93 फीसद अंक प्राप्त किया। प्रबंधक जेपी तिवारी ने प्रसन्नता जताई है। आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर के अनुभव पांडेय 96, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के अभिषेक 92.4 फीसद अंक हासिल किए।