बदलेगी देवरिया शिव मंदिर की तस्वीर, कवायद शुरू
बस्ती- मुंडेरवा मार्ग पर स्थित पौराणिक देवरिया शिवमंदिर परिसर की रौनक जल्द बदली नजर आएगी। पर्यटक स्थल के रूप में यह विकसित होगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। शनिवार से मंदिर परिसर में इंटरला¨कग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। धर्मशाला निर्माण कार्य भी तेजी के साथ कराया जा रहा है।
बस्ती : बस्ती- मुंडेरवा मार्ग पर स्थित पौराणिक देवरिया शिवमंदिर परिसर की रौनक जल्द बदली नजर आएगी। पर्यटक स्थल के रूप में यह विकसित होगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। शनिवार से मंदिर परिसर में इंटरला¨कग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। धर्मशाला निर्माण कार्य भी तेजी के साथ कराया जा रहा है। यहां ओवरहेड वाटरटैंक, शौचालय कांपलेक्स के कार्य भी प्रस्तावित है। देवरिया शिवमंदिर की पौराणिक महत्ता है। प्रदेश शासन ने इस स्थल को विकसित करने की हरी झंडी दी तो मंदिर परिसर का कायाकल्प होना शुरू हो गया है। बताया जाता है कि इस शिवमंदिर पर अंग्रेजी हुकूमत विमान उतारने के लिए हवाई पट्टी बनाना चाहती थी। काम शुरू हुआ तो अंग्रेज सेना यहां से भागना पड़ा। यहां स्थित पीपल के वृक्ष को जैसे ही काटने की कोशिश की गई, हड्डे और बर्रे का झुंड अंग्रेजों और उनके मजदूरों पर हमलावर हो गए। अंग्रेजों को अपनी योजना रद्द करनी पड़ी। तभी से इस स्थल को चमत्कारी माना जाने लगा है। शिवरात्रि और श्रावण तेरस को श्रद्धालुओं का यहां सैलाब उमड़ता है। सदर विधायक की पहल पर इस मंदिर के विकास का खाका तैयार हुआ। शासन से मंजूरी भी मिल गई। अब जल्द ही मंदिर का दृश्य बदला नजर आएगा। यहां फैजाबाद, मथुरा, बिहार, बहराइच आदि जिलों के कारीगर और मजदूर निर्माण कार्य में जुट गए है।