अदालत खुलने से वादकारियों को मिली राहत
रिलीज हो रहे वाहन मिलने लगा स्थगन आदेश
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:05 AM (IST)
बस्ती: उच्च न्यायालय के गाइड लाइन के अनुसार जनपद में दस अदालत खुलने से वादकारियों को राहत मिली है। विभिन्न थानों में सीज वाहन भी कोर्ट से रिलीज किए जा रहे हैं। दीवानी मुकदमों में स्थगन आदेश भी जारी होने लगे हैं। न्यायाधीश कुंअर मित्रेश सिंह ने बताया कि जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए न्यायाधीश अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहे हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद शुक्ल ने सभी अर्जी स्वीकार करते हुए रिलीज आदेश जारी किया। दीवानी के अब तक कुल 48 मुकदमे दाखिल हुए। जिनके पास पर्याप्त साक्ष्य था, उन्हें स्थगन आदेश प्राप्त हो गया। जिला जज स्वयं अदालतों का निरीक्षण कर रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें