बसपा के कार्यकाल में कायम था का कानून राज
बसपा सुप्रीमो का मनाया गया जन्मदिन
बस्ती : बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बुधवार को शहर के एक मैरिज हाल में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा. बलराम ने कहा कि बसपा के कार्यकाल में कानून का राज कायम था। अपराधियों की जगह जेल थी। महिलाएं, छात्र सभी सुरक्षित थे।
भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। आम आदमी दहशत में है। लूट, चोरी, हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई है। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय धुसिया ने कहा कि बसपा सुप्रीमो सामाजिक परिवर्तन की नायक है। वह डा. आंबेडकर और कांशीराम के सपने को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। शोषितों, वंचितों को न्याय दिलाने में बसपा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 2022 में बसपा को फिर से पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में वापस लाना है। सभी कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में जुट जाए। केके गौतम, उदयभान, हरिशंकर चौधरी, विजय शेखर चक्रवर्ती, साहबदीन निषाद मौजूद रहे।