गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली कलश यात्रा
बस्ती: रामनगर विकास खंड के छितिरगांवा गांव के महुलिया मजरे पर नवरात्र पूजन एवं शक्ति की द
बस्ती: रामनगर विकास खंड के छितिरगांवा गांव के महुलिया मजरे पर नवरात्र पूजन एवं शक्ति की देवी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आस-पास के गांवों के लोगों ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ यात्रा का महुलिया से शुभारंभ हुआ। पिरैला, भोलापुर होते हुए श्रद्धालुओं का जत्था कुआनों नदी तट इटहिया घाट पहुंचा, जहां 51 कन्याओं द्वारा नदी के पवित्र जल को कलश में भरा गया। वहां से गाते-बजाते श्रद्धालु महुलिया पहुंचे। यज्ञाचार्य वीरेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रभाकर नाथ शास्त्री व किरन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान राम चंदर चौधरी से कलश स्थापित कराया। 25 मार्च तक चलने वाले सात दिवसीय कार्यक्रम में संगीतमयी कथा का भी आयोजन किया गया है। पुष्पा वेदांती, प्रमोद शास्त्री व अश्वनी पाठक द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। संजय कुमार चौधरी, सुग्रीम चौधरी, मस्तराम, राम कृपाल, जगतराम, विनोद चौधरी, वीरेंद्र प्रताप चौधरी, परमात्मा चौधरी, गोरख चौधरी, विपिन चौधरी, भदई चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, सरिता, सविता, सलोनी, अग्रिमा, अनीता, सुनीता, सावित्री, किरन, साधना, संजू आदि मौजूद रहीं।