विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से युवती की मौत, गांव में दहशत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Sep 2018 11:17 PM (IST)

गौर ब्लाक क्षेत्र के कोठवा गांव में तेज बुखार से पीड़ित 21 वर्षीय युवती की शुक्रवार को मौत हो गई

बुखार से युवती की मौत, गांव में दहशत
बुखार से युवती की मौत, गांव में दहशत

बस्ती : गौर ब्लाक क्षेत्र के कोठवा गांव में तेज बुखार से पीड़ित 21 वर्षीय युवती की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुखार से हुई मौत के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। कोठवा गांव निवासी भीखारी की 21 वर्षीय पुत्री अनीता चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। दिवंगत के पिता भीखारी उर्फ चौधरी ने बताया कि उसकी पुत्री का इलाज बभनान के एक अस्पताल में कराया गया। कोई लाभ नहीं होने पर शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। उसके बाद उसको घर लेकर चले आए। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुन: उसे सीएचसी गौर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी गौर के चिकित्सक डा. अमरजीत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मौत के विषय में जानकारी नहीं है।