विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 20 Dec 2017 10:52 PM (IST)

बस्ती : जनपद में इंसेफ्लाइटिस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यह बीमारी लगातार बच्चों को अ

तेज बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत
तेज बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत

बस्ती : जनपद में इंसेफ्लाइटिस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यह बीमारी लगातार बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। कभी-कभी तो यह बुखार जानलेवा हो जा रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को जब तेज बुखार से पीड़ित बच्चे को मंगलवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार बच्चा दिमागी बुखार से पीड़ित था। दुबौलिया ब्लाक के गांव पंडूलघाट निवासी राजन पुत्र लक्ष्मी (10) वर्ष को अचानक मंगलवार को तेज बुखार हुआ, हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में तेज बुखार होने की पुष्टि हुई। चिकित्सक डा. पीके चौधरी ने मरीज को देखा। बुधवार को बुखार और तेज हो गया। जब तक चिकित्सक उसको रेफर करते चिल्ड्रेन वार्ड में ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक की मानें तो फीवर कम होने का नाम नहीं ले रहा था। कोशिश की गई। जेई-एइएस का लक्षण तो नहीं मिला है लेकिन, दिमागी बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी वह तेज बुखार के चपेट में आ चुका है।