आशा को पीटा,आरोपित महिला हिरासत में
पीड़िता आशा का आरोप है कि रेहान तथा उसकी मां फातिमा ने उसे मारपीटा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 10:04 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 10:04 PM (IST)
बस्ती: थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में एएनएम के साथ टीकाकरण करने गई आशा की दबंगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को जोगापुर गांव की आशा गीता पाण्डेय पत्नी सुरेश पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से चल रहे अभियान के तहत एएनएम के साथ टीकाकरण कर रही थी। उसी दौरान गांव के रेहान पुत्र फैयाज से कहासुनी होने लगी। पीड़िता आशा का आरोप है कि रेहान तथा उसकी मां फातिमा ने उसे मारपीटा। चौकी प्रभारी घघौवा मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर रेहान को हिरासत में ले लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें