चरकैला बंधे पर नहाते समय बालक डूबा
पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर बालक की तलाश में लगे हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:24 AM (IST)
बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला बंधे पर मंगलवार की दोपहर एक 12 वर्षीय बालक बाढ़ के पानी में नहाते समय डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
चरकैला गांव निवासी यूसुफ पुत्र इस्लाम चरकैला बंधा के पास बाढ़ के पानी में साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। गोताखोरों के प्रयास से देर शाम तक तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें