Move to Jagran APP

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि,अटल जी की अस्थियां कुआनो में विसर्जित

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देर शाम शहर के कुआनों में विसर्जित की गई

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 11:48 PM (IST)
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि,अटल जी की अस्थियां कुआनो में विसर्जित
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि,अटल जी की अस्थियां कुआनो में विसर्जित

बस्ती : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देर शाम शहर के कुआनो नदी के अमहट घाट पर विसर्जित कर दी गई। इससे पहले अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अटल जी की श्रद्धा में हजारों शीश झुके रहे। हर कोई गमगीन मुद्रा में अपने राष्ट्र नेता को नमन किया। उनकी कृतियां उकेरी गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, विधायक सदर दयाराम चौधरी, विधायक हर्रैया अजय ¨सह, विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक महादेवा रवि सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, जिलाधिकारी डा. राजशेखर, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने नाव पर सवार होकर अटल जी की अस्थियों को श्रद्धा भाव से कुआनो में प्रवाहित किया। हालांकि इस दौरान नाव एक तरफ पलट जाने से कुछ देर के लिए भगदड़ और अफरा-तफरी मची रही। घाट पर विसर्जन के दौरान फूलों की वर्षा की गई। भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, शिक्षक, साहित्यकार, अधिवक्ता एवं प्रबुद्धजनों ने देश के सर्वव्यापी पुरुष अटल जी की अस्थियों को अंतिम प्रणाम किया।

loksabha election banner

------------------------------

कांटे में रिसीव हुई यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को तीन बजे जनपद सीमा कांटे चौराहे पर पहुंची। झमाझम बारिश के चलते यात्रा दो घंटे विलंब से पहुंची। फिर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अटल अनुयायी यहां जमे रहे। यात्रा पहुंचने पर सांसद, सभी विधायक, पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ यात्रा को रिसीव किया। यहां अटल जी अमर रहे के गगनभेदी नारे गूंजे। अस्थि कलश पर देर तक पुष्पवर्षा हुई। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से बस्ती मंडल के लिए अस्थि कलश लेकर भेजे गए प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी भी यात्रा के साथ चल रहे थे। यात्रा ज्यों-ज्यों आगे बढ़ी पुष्पांजलि के लिए आम खास सभी उमड़ते रहे। लगातार बारिश के बाद भी सड़कों पर अटल जी की अस्थि कलश के दर्शन को लाइन लगी रही। सड़कों के किनारे लोग यात्रा का इंतजार करते रहे। भीड़ के सामने यात्रा रुकती रही। पुष्पार्चन के बाद ही आगे बढ़ी। मुंडेरवा, ओड़वारा, प्लास्टिक कांपलेक्स आदि जगहों पर अस्थि कलश पर फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद यह यात्रा मुख्यालय पहुंची तो यहां भी पुष्पार्चन का तांता लगा रहा। पुष्प वर्षा के बाद लोग यात्रा के साथ हो लिए। जिससे कारवां बढ़ता रहा। रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग कचहरी चौराहा होते हुए अमहट घाट पहुंची। इस दौरान अटल जी को नमन करने का क्रम जारी रहा। अटल जी स्वयं में एक युग थे

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश कुआनो में विसर्जित होने से पहले अमहट घाट पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी एक व्यक्ति नहीं स्वयं में एक युग थे। महात्मा गांधी के बाद अटल जी की ही अंतिम यात्रा दोबारा देखने को मिली है।

मंत्री ने यूं अíपत की श्रद्धांजलि

प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने अटल की कृतियों को सुनाकर श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी ने अटल में शिव का सामंजस्य, राम की मर्यादा, कृष्ण की कूटनीति, चाणक्य की राजनीति, विवेकानंद का वैराग्य और प्रताप का पराक्रम था। सांसद हरीश द्विवेदी अटल जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान सभी के मन में है। विधायक सदर दयाराम चौधरी, विधायक हर्रैया अजय ¨सह, विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक महादेवा रवि सोनकर, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्र उर्फ बाबा भइया, कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम मिलन चतुर्वेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक अंबिका ने सभा को संबोधित किया। संचालन साहित्यकार रामकृष्ण लाल जगमग ने किया।

------------------------------------

यह लोग रहे मौजूद, किए नमन

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा से लेकर विसर्जन स्थल तक पार्टी कार्यकर्ता और अन्य वर्गों के लोग जमे रहे। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी,इं.अर¨वद पाल,पुष्कर मिश्र, गनेश नरायन मिश्र,प्रमोद पांडेय, दिवाकर मिश्र, विनोद शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, यशकांत ¨सह, प्रेम सागर तिवारी, सत्येंद्र ¨सह भोलू, मो. अकरम,जगदीश शुक्ल, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जीवन चौधरी लारा,कन्हैया लाल, सत्येंद्र पांडेय, आशीष शुक्ल, विवेकानंद मिश्र, ¨प्रस शुक्ल, भावेश पांडेय, गोपेश्वर त्रिपाठी,राकेश श्रीवास्तव, नितेश शर्मा, रूपम श्रीवास्तव, अतुल ¨सह, सतीश सोनकर, राजेंद्रनाथ गौड़, सुधाकर पांडेय,क्षेत्र संयोजिका तृप्ति गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी,प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नीतू ¨सह, निर्मला श्रीवास्तव, ऊषा श्रीवास्तव, कुंदनलाल वर्मा, नितिन पांडेय, अभिनव उपाध्याय, अमृत वर्मा, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ल, मगन शुक्ल, राम ¨सगार ओझा, हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्थानी, अमित शुक्ल, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, रामानंद नन्हें, देवेंद्र पाल आदि लोगों ने अटल जी की छवि पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।

---------------------

टूटी दलीय प्रतिबद्धताएं

अटल जी की श्रद्धांजलि सभा में दलीय प्रतिबद्धताएं टूटती नजर आई। भाजपा, कांग्रेस सहित विभन्न दलों के लोग भारत रत्न की अस्थि कलश विसर्जन कार्यक्रम में शरीक हुए। उन्हें सर्वमान्य नेता बताया गया। शिक्षाविद्, अधिवक्ता, साहित्यकार एवं दलीय लोग सभी ने अटल जी को राष्ट्र नेता बताया। कहा कि उन्होंने राजनीति में एक रेखा तैयार की है। एक-एक कर सभी ने अटल जी के व्यक्तित्व को रेखांकित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.