Move to Jagran APP

शिक्षक नेता की हृदय गति रुकने से हुई मौत

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री शांति भूषण नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:37 PM (IST)
शिक्षक नेता की हृदय गति रुकने से हुई मौत
शिक्षक नेता की हृदय गति रुकने से हुई मौत

बस्ती : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री शांति भूषण नाथ त्रिपाठी उर्फ मुन्ना 43 का शनिवार की देर रात अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इस खबर को सुनकर हर कोई अवाक रह गया। सामाजिक पहचान बना चुके शिक्षक नेता की पत्नी दिव्या त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं। सुबह आनंद नगर कटरा स्थित उनके आवास पर शुभ¨चतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लग गया। परिजनों के मुताबिक रात में अचानक त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फिट बताते हुए घर भेज दिया गया। दो घंटे के अंतराल पर अपने घर के वाशरूम में त्रिपाठी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें दोबारा जिला अस्पताल पहुंचाया। तब तक देर हो चुकी थी। आधी रात को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी, दो संतान, शिक्षक माता-पिता के अलावा बड़े भाई चंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हैं। सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, हर्रैया विधायक अजय ¨सह, विधायक महादेवा रवि सोनकर, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र आदि ने शांति भूषण त्रिपाठी के निधन को अपूरणनीय क्षति बताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.