Move to Jagran APP

सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से लोग बेहाल

बादलों की ओट से नहीं निकल सके सूर्य ठंड बरकरार घना कोहरा के चलते आवागमन भी रहा प्रभावित

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:00 AM (IST)
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से लोग बेहाल
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से लोग बेहाल

जागरण संवाददाता, बस्ती : ठंड का कहर जारी है। गुरुवार को पछुआ सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। गलन से लोग कांपते दिखे। पूरे दिन सूरज बादलों के ओट से बाहर नहीं निकल सके,जिससे जिले में ठंड बरकरार रहा।

loksabha election banner

रात में घना कोहरा के चलते वाहनों के रफ्तार थम गए। आवागमन प्रभावित दिखा। सुबह लगा कि सूरज निकलेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बादलों ने सूर्य को कैद किए रखा। मौसम के बदले इस मिजाज के चलते बाजार भी प्रभावित हुआ। वहीं ऊलेन बाजार में कुछ गर्माहट जरूर दिखी। लोग खरीदारी करते दिखे। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के वैज्ञानिक डा. आरवी सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं पछुआ हवा के सामान्य गति से चलने के आसार हैं। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम के इस बदलाव से किसानों को सर्तकता बरतनी चाहिए। शीतलहर से गेहूं फसल को फायदा है। नुकसान होने की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं शहर और गांव क्षेत्र में अलाव का अभाव बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग खुद व्यवस्था करते दिख रहे हैं। बुजुर्गों के लिए यह मौसम हानिकारक : महिला अस्पताल के चिकित्सक डा. पीके श्रीवास्तव कहते हैं कि बदले मौसम के मिजाज से बुजुर्गों में समस्याएं बढ़ सकती है। बाहर निकलने से परहेज करें। गर्म पानी पीयें। गांठ संबंधी व सांस में तकलीफ की समस्या बढ़ी है। चिकित्सकों से उचित सलाह के बाद ही दवा का सेवन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.