टिनिच क्षेत्र में शुरू हुआ छूटे गन्ने का सर्वे
पचास किसानों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, टिनिच, बस्ती: सहकारी गन्ना समिति टिनिच क्षेत्र में छूटे गन्ना किसानों का सर्वे कार्य रविवार को शुरू हो गया। सर्वे टीम गांव- गांव जाकर किसानों से जानकारी जुटा रही है। सचिव दिनेश कुमार की अगुवाई में नोनहा, झग्गापुर, निद्धिपुर, अंतूपुर, पंडितपुर में जांच की गई। इस दौरान रजवंत पांडेय, अश्विनी वर्धन, धन्नजय मिश्र, अनिल यादव, गुड्डू यादव, जैसराम, गागंराम चौधरी, शम्भू चौधरी,अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें