Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण के लिए होगा सूर्य महायज्ञ

विकासखंड कुदरहा क्षेत्र के लालगंज के त्रिमुहानी संगम पर एक पखवारे से श्री सूर्य महायज्ञ की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। जिसमें विशाल यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है। यज्ञ के आयोजन को लेकर समिति के सदस्य पूरे उत्साह के साथ लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 10:17 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए होगा सूर्य महायज्ञ
राम मंदिर निर्माण के लिए होगा सूर्य महायज्ञ

बस्ती : विकासखंड कुदरहा क्षेत्र के लालगंज के त्रिमुहानी संगम पर एक पखवारे से श्री सूर्य महायज्ञ की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। जिसमें विशाल यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है। यज्ञ के आयोजन को लेकर समिति के सदस्य पूरे उत्साह के साथ लगे हुए हैं।

loksabha election banner

यह आयोजन श्री राम जन्मभूमि राम लला जन्म स्थान पर राम मंदिर का निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो एवं विश्व कल्याण हेतु किया गया है। आयोजक महंत मधुबन दास ने बताया कि यह भूमि पवित्र है। यह अयोध्या का प्रथम द्वार है। ब्रह्मा जी के पुत्र उद्दालक मुनि की यह धरती है। इस संगम पर स्नान करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने प्रायश्चित किया था। प्रबल प्रेरक गुरुकल्प वशिष्ठ के आश्रम परिसर में महायज्ञ के आयोजन से संपूर्ण जनमानस में नया संदेश जाएगा। जो अपने पुरानी सभ्यता एवं सनातन धर्म संस्कृति का उदय होगा। संपूर्ण विश्व पर अपना प्रभाव स्थापित करेगा। लोग नास्तिक प्रवृत्ति से हटकर आध्यात्म की तरफ झुकेंगे। इस यज्ञ के ही प्रभाव से श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.