छात्रों ने सौंपे फूल, बोले अंकल हेलमेट जरूरी
यातायात माह के तहत गुरुवार को टिनिच पुलिस व पं.जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कालेज आमा टिनिच के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र छात्राओं ने डेढ़ किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
बस्ती: यातायात माह के तहत गुरुवार को टिनिच पुलिस व पं.जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कालेज आमा टिनिच के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र छात्राओं ने डेढ़ किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
स्काउट छात्रों की अगुवाई में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं टिनिच बाजार पहुंची। यहां बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को रोका और उन्हें फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। सभी ने भविष्य में नियमों के पालन का वादा किया। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के चालकों से भी ऐसा नही करने की बात कही। यातायात जागरूकता से जुड़ा नारा भी लगाया। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि रैली के माध्यम से यह संदेश अधिकांश लोगों तक पहुंचेगा।
इस दौरान चौकी प्रभारी जय प्रकाश चौबे, नोडल सड़क सुरक्षा रामू सरोज, ओम प्रकाश द्विवेदी, इंद्र कुमार सरोज, सदानंद यादव, मनीष मौर्य, इंद्रदेव उपाध्याय, सुशीला मौर्या, प्रभा त्रिपाठी, डॉ अजय, डॉ राजेश आदि मौजूद रहे।
यातायात पुलिस की ओर गुरुवार को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए लोगों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया। बस्ती शहर के विभिन्न स्थानों पर टीएसआइ कामेश्वर सिंह और उनकी टीम के सदस्यों ने बाइक व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया। कुल 110 वाहनों का ई-चालान किया गया।
इस मौके पर रामू सरोज, ओम प्रकाश द्विवेदी, इंद्र कुमार सरोज, सदानंद यादव, मनीष मौर्य, इंद्रदेव उपाध्याय, सुशीला मौर्या, प्रभा त्रिपाठी, डा. अजय, डा. राजेश आदि मौजूद रहे।