वैदिक मंत्रों के बीच बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
विधि विधान से पूजन व डोंगे में गन्ना डालकर बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार से वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हो गया है। इस बीच किसान, जनप्रतिनिधियों सहित चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे। सुबह से ही अयोध्या से आये विद्वानों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया
बस्ती : विधि विधान से पूजन व डोंगे में गन्ना डालकर बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार से वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हो गया है। इस बीच किसान, जनप्रतिनिधियों सहित चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे। सुबह से ही अयोध्या से आये विद्वानों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। डोंगे का विधिवत पूजन किया गया। दोपहर 12.41 मिनट पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार दूबे डोंगे में गन्ना डाल व बटन दबा कर पेराई सत्र की शुरुआत की। इसके पूर्व मिल परिसर में 24 घंटे अखंड रामायण का पाठ हुआ। मौजूदा पेराई सत्र में मिल गेट सहित 88 क्रय केंद्रों से गन्ना खरीद की जाएगी। मिल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार दूबे व महाप्रबंधक गन्ना जीबी ¨सह ने बताया कि किसानों को समस्या न हो इसके लिए मौजूदा पेराई सत्र पिछले पेराई सत्र से लगभग पांच दिन पूर्व ही शुरू किया गया है। पर गन्ना समितियों द्वारा दो दिन विलंब व इडेंट के मुताबिक कम पर्ची उपलब्ध कराने के कारण 18 नवंबर से ही नियमित पेराई संभव हो सकेगी। समितियों से 15 नवंबर के लिए एक लाख 21 ¨क्वटल व 16 नवम्बर के लिए एक लाख बीस हजार का इंडेंट दिया गया था। दोनों दिन के लिए महज 80-80 हजार ¨क्वटल की ही पर्ची प्राप्त हो पाई।