मार्ग दुर्घटना में स्व.वीरेंद्र प्रताप शाही के पुत्र समेत दो की मौत
पूर्व विधायक स्व. वीरेंद्र प्रताप शाही के पुत्र 32 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 11:34 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:35 AM (IST)
बस्ती (जेएनएन)। पूर्वांचल में कांग्रेस के बड़े नेता रहे स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप शाही के पुत्र की आज बस्ती में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ एक युवक भी इस दुर्घटना में मारा गया है। यह तीनों नई फाच्र्युनर से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे।
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर पांऊ चौराहे के नर्सरी मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिससे सवार पूर्व विधायक स्व. वीरेंद्र प्रताप शाही के पुत्र 32 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक प्रताप सिंह व गोरखपुर के ही संजय सिंह के पुत्र 18 वर्षीय अमृत सिंह तथा एक अन्य कार से आज सुबह गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार पाऊं चौराहे पर जैसे ही पहुंची, आनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई, जिससे उसके परखचे उड़ गए। विवेक प्रताप सिंह ने चंद रोज पहले ही कार खरीदी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें