शहर की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता: नपाध्यक्ष
आने वाले समय में शहर व वार्ड के तमाम समस्याओं को दूर किया जाएगा।
बस्ती : शहर के रौतापार वार्ड में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास और विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वार्डो में और भी विकास कार्य तेज गति से कराया जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील किया कि वार्डो को साफ-सुथरा रखने के लिए सहयोग करें। शासन की मंशा के अनुरूप वार्डो में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पुष्कर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ्य भारत बनाने के सपने को साकार करने के क्रम में प्रयास जारी है। सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। नए-नए कानून ला रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सम्मान देने का रास्ता साफ हुआ। अध्यक्षता सभासद मंजू श्रीवास्तव व संचालन ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू ने किया।
इस दौरान सुभाष श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, सतीश सोनकर, संतोष शुक्ल, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, उमेश श्रीवास्तव, संजय उपाध्याय, रामू पाठक, लवकुश चौबे, अमर निषाद, देवदत्त पाठक आदि मौजूद रहे।