श्रीराम कथा के श्रवण से दूर होती हैं बाधाएं
नौ दिवसीय श्रीराम कथा में कथावाचक अटल शास्त्री महाराज ने अमृत वाणी की वर्षा की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM (IST)
जासं, कलवारी, बस्ती: शारदीय नवरात्र के अवसर पर धनौवा काली मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा में कथावाचक अटल शास्त्री महाराज ने अमृत वाणी की वर्षा की।
कहा कि ज्ञान रूपी ज्योति से मन रूपी कमरे को प्रकाशमय कर प्रभु की आराधना करनी चाहिए। श्रीराम कथा श्रवण मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इंसान संसार रूपी माया जाल से निकल जाता है। राम कथा ही मुक्ति का माध्यम है। जो समय भगवान के कार्य में बीते वही सार्थक है। बाकी सब निरर्थक है। दीन दुखियों की सेवा करना व भूखे को भोजन देना सबसे बड़ा धर्म है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें