Move to Jagran APP

देश व प्रदेश की सरकार के पास इकबाल नहीं : शिवपाल

लोहिया,गांधी,चौधरी चरण की विचारधारा से जुड़े लोगों को दिलाएंगे सम्मान

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 10:06 PM (IST)
देश व प्रदेश की सरकार के पास इकबाल नहीं : शिवपाल
देश व प्रदेश की सरकार के पास इकबाल नहीं : शिवपाल

बस्ती : समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश की सरकार बेईमान है। इन सरकारों के पास कोई इकबाल नहीं बचा है। महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ता ही चला गया। अब जरूरत है प्रदेश और देश से इन सरकारों को उखाड़ फेंकने की। इसीलिए समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया गया है।

prime article banner

शिवपाल शनिवार को सड़क मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाईवे स्थित मूड़घाट चौराहे पर हाथोंहाथ ले लिया। शिवपाल कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गाड़ी से उतर गए। कहा कि समान विचाराधारा के लोगों को कोई नहीं पूछ रहा है। इन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है, उपेक्षित है। ऐसे लोग अपने को अपमानित महसूस कर घर बैठे है। हम लोहिया, गांधी, चौधरी चरण की विचारधारा से जुड़े लोगों को एकत्र कर उन्हें सम्मान दिलाएंगे। कहा कि प्रदेश और देश में जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है। जनविरोधी सरकारों से जनता का विश्वास उठ चुका है। हमें ¨हदुस्तान में अब ऐसी सरकार बनानी है जो किसान, गरीब और बेरोजगारों की समस्या दूर करें। अभी तक सबसे ज्यादा किसान और गरीब परेशान हैं। युवाओं के सामने रोजगार की समस्या है। जब से देश में नोटबंदी हुई और जीएसटी कानून लाया गया सभी तबके के लोग परेशान हुए। नौजवानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जनता को सम्मान दिलाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए यह मोर्चा बना है। हम लोग सड़कों पर आ गए है। देश से इस सरकार हटाकर ही दम लेंगे। जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव, एबादुल हक, डा. अजय पांडेय, सुरेश यादव, इरफान मलिक, बाबूराम निषाद, कुंवर बृजेंद्र ¨सह, शैलेंद्र प्रसाद, विजय यादव, दुर्गेश यादव, रजवंत यादव, रामवृक्ष यादव, कपिलदेव यादव, हीरालाल यादव, हरिलाल, सूर्यमणि, तुफेल अहमद, हकीकुल्लाह, निसर अहमद, मो. शमीम अंसारी, रफीक, विपिन ¨सह, देवेंद्र प्रताप ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.