Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विज्ञान की दुनिया से रूबरू हुए बाल वैज्ञानिक

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 30 Nov 2018 10:45 PM (IST)

    प्रोजेक्ट बनाकर ब'चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता, अतिथियों ने सराहा

    Hero Image
    विज्ञान की दुनिया से रूबरू हुए बाल वैज्ञानिक

    बस्ती : पूर्वांचल कांवेंट एंड हायर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की 160वीं जयंती पर बच्चों ने विज्ञान से जुड़े प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि डा. वीरेंद्र त्रिपाठी ने प्रदर्शनी को सराहा। कहा कि अभी से बच्चे जब विज्ञान की दुनिया से रूबरू होंगे तो आगे चलकर वैज्ञानिक कहलाएंगे। आदित्य उपाध्याय, पुष्कर, अरुण, हर्ष, शिवम मिश्र के प्रोजेक्ट पवन चक्की को प्रथम स्थान दिया गया तो अमन चौधरी, सूरज यादव, ¨प्रस निषाद, राहुल सोनी के अपशिष्ट जल प्रशोधन ने भी आकर्षित किया। इसके अलावा सोलर प्रोजेक्ट को अतिथियों ने सराहा। प्रधानाचार्य हरि प्रसाद त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जयप्रकाश पांडेय, विश्वंभरनाथ त्रिपाठी, अनिल चौधरी, सुधीर ¨सह मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -----------

    राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    जासं. बहादुपुर, बस्ती : राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट बनाए। शुक्रवार को एक्सड़ा चौराहे पर स्थित बीडी ग्लोबल एकेडमी में कार्यक्रम हुआ। कोआर्डिनेटर मेंहदी हसन, अरुण मिश्र, जगत राम ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। गर्म हवा का गुब्बारा, भाप का इंजन, जीएसएलवी, वर्षा जल संग्रहण, बुलेट ट्रेन से रूबरू हुए। प्रबंधक श्याम लाल चौधरी, प्रधानाचार्य सेबेस्टियन मालिक, केके मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, शीला पटेल, अर्चना पांडेय, योगिता पांडेय, मनीषा ¨सह, पूजा भार्गव, सोनी मिश्रा, संदीप मल्ल, जानकी, जगराम यादव, विकास त्रिपाठी, पूनम यादव, मधुरिमा उपाध्याय मौजूद रहे।