सत्य प्रकाश और विकास बने उच्च न्यायालय के स्थाई अधिवक्ता
चयन पर जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल अजय शर्मा राम तौल यादव अश्विनी शर्मा ने खुशी जाहिर की है।
जासं, दुबौलिया, हर्रैया, बस्ती : भारत सरकार कानून मंत्रालय की ओर से जनपद के दो होनहारों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थाई अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों में खुशी की लहर है।
दुबौलिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह स्थाई अधिवक्ता नियुक्त हुए है। पूर्व प्रधानाचार्य माता प्रसाद सिंह के सबसे छोटे बेटे सत्य प्रकाश ने कानून की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। एलएलएम की डिग्री जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से प्राप्त की थी। उनकी इस उपलब्धि पर भाई बिरला सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, हरिओम पांडेय, जनार्दन सिंह, रितेश तिवारी, दीपक सिंह, मो. इमरान सिद्दीक ने प्रसन्नता जताई है। वहीं बभनान कार्यालय के अनुसार गौर ब्लाक के धनघटा गांव के विकास शर्मा को भी उच्च न्यायालय इलाहाबाद में स्थाई अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। इनके माता- पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। भाई राकेश शर्मा पीसीएस और डा.प्रमोद शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनात हैं।