राष्ट्रीय खेल में बस्ती के सचिन ने किया कमाल
28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लखनऊ के पीएसी ग्राउंड पर हुईं प्रतियोगिताएं
बस्ती : लखनऊ के पीएसी ग्राउंड पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित 31वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बस्ती के सचिन ¨सह ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न खेल के गोला क्षेपण शाट फुट में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।
बता दें कि 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के मध्य लखनऊ के पीएसी मैदान में नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के होनहार खिलाड़ी भेलवल गांव निवासी सचिन ¨सह भी शामिल हुए। यहां विभिन्न खेल में वह अपना जौहर दिखाए। गोला क्षेपण में अव्वल रहे। उनकी इस सफलता पर पिता विक्रम ¨सह गदगद हैं। सचिन ने बताया कि वह पहले जिला, फिर मंडल व स्टेट खेल में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे। कोशिश है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जनपद का गौरव बढ़ाएंगे, वह निरंतर खेल के क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र, अमर ¨सह, करूणेश प्रताप ¨सह, अर¨वद, अवधेश ¨सह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।