Move to Jagran APP

यात्री प्लाजा के बजाए अवैध ढाबों पर खड़ी हो रही रोडवेज बसें

रोडवेज बसें यात्री प्लाजा के बजाए अवैध ढाबों पर खड़ी हो रही हैं। यात्रियों को इससे परेशानी हो ही रही है तय समय में यात्रा भी पूरी नहीं हो पा रही है। यात्रियों की शिकायतों के बाद निगम प्रशासन गंभीर हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:02 AM (IST)
यात्री प्लाजा के बजाए अवैध ढाबों  पर खड़ी हो रही रोडवेज बसें
यात्री प्लाजा के बजाए अवैध ढाबों पर खड़ी हो रही रोडवेज बसें

बस्ती : रोडवेज बसें यात्री प्लाजा के बजाए अवैध ढाबों पर खड़ी हो रही हैं। यात्रियों को इससे परेशानी हो ही रही है तय समय में यात्रा भी पूरी नहीं हो पा रही है। यात्रियों की शिकायतों के बाद निगम प्रशासन गंभीर हुआ है। यात्री प्लाजा के बजाए अवैध ढाबों पर खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

prime article banner

प्रबंधक निदेशक डा. राजशेखर ने सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि रोडवेज बसें व अनुबंधित बसें यात्री प्लाजा पर न खड़ी होकर सीधे सेटिग के ढाबों पर खड़ी हो रही हैं। इसकी शिकायतें यात्री खुद कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि जो यात्री प्लाजा बने हैं उनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है, इसकी शिकायत भी मिल रही है। गुणवत्ता में सुधार के लिए औचक जांच कराएं। खान-पान के शर्तों को पालन करने वाले को ही अनुबंधित करें। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारी खाद्य सामग्रियों के दर सूची, गुणवत्ता, शिकायत रजिस्टर भी चेक करें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि पत्र मिला है। औचक जांच के लिए अधिकारी नामित किए जाएंगे। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। चालकों को पहले से ही हिदायत दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.