जर्जर मार्ग की मरम्मत का शुरू हुआ काम
कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के बदहाल दुबौला-टिनिच मार्ग के मरम्मत की मांग को विभाग ने संज्ञान में लिया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के मरम्मत के लिए पहल की है। मार्ग पर ईंट के टुकड़े गिराने का काम शुरू हो गया
बस्ती: कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के बदहाल दुबौला-टिनिच मार्ग के मरम्मत की मांग को विभाग ने संज्ञान में लिया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के मरम्मत के लिए पहल की है। मार्ग पर ईंट के टुकड़े गिराने का काम शुरू हो गया है। ईंट के साथ राबिश के बजाय मिट्टी गिराने पर गुरुवार को नागरिकों ने नाराजगी जताई। मामला विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा तो तत्काल जेई को मौके पर भेजा गया। जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की। इस दौरान ठेकेदार को मिट्टी युक्त ईंट के टुकड़े के बजाए राबिश गिराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पहले मार्ग पर बने गड्ढे भरे जाएंगे। उसके बाद पै¨चग कराया जाएगा। इस मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर बीते शुक्रवार को नागरिकों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग काजू प्रसाद ने बताया कि नागरिकों ने शिकायत किया था। जांच कर संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया गया है।