राहगीरों के लिए खतरनाक बनी बंधे की सड़क
कुआनो नदी की बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया लालगंज-बानपुर तटबंध मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए यह मार्ग काफी खतरनाक हो गया है।
बस्ती: कुआनो नदी की बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया लालगंज-बानपुर तटबंध मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए यह मार्ग काफी खतरनाक हो गया है।
लालगंज बाजार से बानपुर होते हुए संतकबीर नगर जनपद तक जाने वाली कुआनो नदी के किनारे यह तटबंध बनाया गया है। दस किमी इस तटबंध मार्ग से लोग बानपुर, कचनी, सिसई बाबू, सिसई पंडित, ठोकवा, बन्नी, कोप, हर्रैया, कबरा तक जाते हैं। संतकबीर नगर जनपद के सैकड़ों लोगों का आना-जाना प्रति दिन होता है। इस मार्ग की वर्तमान स्थिति यह है कि जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इधर से गुजरने वाले वाहन चालक अक्सर इन गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदानंद यादव, शैलेंद्र पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, रामललित यादव,भालचंद्र यादव, देवेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश का कहना है कि यदि तटबंध मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी संख्या में लोगों का अपने गांव व बाजार से संपर्क टूट जाएगा।