वाराह क्षेत्र पुल पर बहाल हुआ आवागमन
गौर थाना क्षेत्र के वाराह क्षेत्र में कुआनों नदी पर बने लकड़ी के पुल से आवागमन बहाल हो गया है। शनिवार को दोपहर बाद से ठेकेदार व अन्य लोगों की देखरेख में लोग आने जाने लगे। शुक्रवार को यह पुल अधिक भार के चलते एक किनारे से टूट गया था। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर कर दिया गया था।
बस्ती: गौर थाना क्षेत्र के वाराह क्षेत्र में कुआनों नदी पर बने लकड़ी के पुल से आवागमन बहाल हो गया है। शनिवार को दोपहर बाद से ठेकेदार व अन्य लोगों की देखरेख में लोग आने जाने लगे। शुक्रवार को यह पुल अधिक भार के चलते एक किनारे से टूट गया था। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर कर दिया गया था।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराह क्षेत्र में मेले का आयोजन होता है। नदी में स्नान, पूजा पाठ, गौ दान आदि करने के बाद लोग मेले का आनंद लेते है। शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे भीड़ अधिक होने पर पुल पर दबाव बढ़ा तो एक सिरा टूट गया। पुल टूटने की सूचना पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को किनारे से हटाया।अस्थायी पुल का निर्माण कराने के लिए वन विभाग टेंडर निकालता है। प्राथमिक तौर पर पुल टूटने का कारण उसका समय से मरम्मत नही होना है।